फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड की रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने का तरीका, उत्तर कुंजी आने पर पड़ेगी इसकी जरूरत

Thu, 21 May 2026 08:31 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced 2026: आईआईटी रुड़की जेईई एडवांस्ड 2026 की रिस्पॉन्स शीट के बाद उत्तर कुंजी जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से लॉगिन कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की 25 मई को जारी होगी, जबकि परीक्षा परिणाम 1 जून 2026 को घोषित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Advanced 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की की ओर से जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट आज जारी की जानी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिस्पॉन्स शीट जारी हो चुकी है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक को आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। अभ्यर्थी डैशबोर्ड पर डाउनलोड करके देख सकते हैं और अगर रिस्पॉन्स शीट जारी हो चुकी है तो उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर की सहायता से लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर देख सकेंगे और उसका पीडीएफ डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकेंगे।

इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज नहीं होती

आईआईटी रुड़की द्वारा जारी रिस्पॉन्स शीट में परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों द्वारा दिए गए उत्तर दर्ज होते हैं। इसमें पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के उत्तर शामिल किए गए हैं। रिस्पॉन्स शीट के खिलाफ किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकेगी। साथ ही इसमें किसी भी प्रकार के संशोधन या बदलाव से संबंधित अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

उत्तर कुंजी जारी होने पर काम आएगी रिस्पॉन्स शीट

उम्मीदवार आधिकारिक आंसर-की जारी होने के बाद रिस्पॉन्स शीट की मदद से अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र में निर्धारित मार्किंग स्कीम के अनुसार सही और गलत उत्तरों का मूल्यांकन करना होगा। इससे उन्हें परिणाम जारी होने से पहले अपनी संभावित रैंक और प्रदर्शन का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी।

आईआईटी रुड़की के अनुसार जेईई एडवांस्ड 2026 की आधिकारिक आंसर-की 25 मई 2026 को जारी की जाएगी। वहीं परीक्षा परिणाम 1 जून 2026 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार परिणाम और आंसर-की दोनों आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकेंगे।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “JEE Advanced 2026 Response Sheet” लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें