फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced Answer Key 2026: जेईई एडवांस्ड की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी, कल इतने बजे तक दे सकते हैं चुनौती

Mon, 25 May 2026 10:47 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced 2026 Answer Key: आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार 26 मई 2026 शाम 5 बजे तक उत्तरों पर ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Advanced Answer Key 2026: आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर आंसर-की और अपनी व्यक्तिगत रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के साथ ही संस्थान ने छात्रों को उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया है।

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों को किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन चुनौती दर्ज कर सकते हैं। आईआईटी रुड़की की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, छात्र 26 मई 2026 शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी।

रिस्पॉन्स शीट के साथ मिलान कर सकेंगे संभावित स्कोर

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद छात्र अपनी रिस्पॉन्स शीट के साथ उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। इससे उम्मीदवारों को रिजल्ट आने से पहले अपने प्रदर्शन का आकलन करने में मदद मिलेगी।

आईआईटी रुड़की ने आंसर-की पीडीएफ लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

आपत्ति दर्ज कराने का मौका

प्रोविजनल आंसर-की पर छात्रों से मिली आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। यदि किसी उत्तर में बदलाव सही पाया जाता है, तो अंतिम आंसर-की में संशोधन किया जा सकता है। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद ही परिणाम तैयार किया जाएगा।

देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली यह परीक्षा हर साल लाखों छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों की नजर अब फाइनल आंसर-की और रिजल्ट पर टिकी हुई है।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “JEE Advanced 2026 Provisional Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आंसर-की पीडीएफ दिखाई देगी।
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें