18 मई को हुई थी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन 18 मई को आईआईटी और अन्य प्रतिभागी संस्थानों में इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया गया था। परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए और दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। शिफ्ट 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में कराई गई थी, जिसमें देशभर से लगभग 1.87 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया। परीक्षा के दोनों पेपरों में उपस्थित होना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य था।
पहले सत्र में पेपर 1 आयोजित किया गया था, जबकि दूसरे सत्र में पेपर 2 का संचालन किया गया था। दोनों पेपर में तीन खंड शामिल थे - भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित। प्रत्येक प्रश्न पत्र में कुल 54 प्रश्न थे। प्रत्येक खंड से 18 प्रश्न पूछे गए थे।
रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने का तरीका
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपनी रिस्पॉन्स शीट चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले jeeadv.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए लिंक “JEE Advanced 2025 Response Sheet” पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपकी रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- ध्यानपूर्वक रिस्पॉन्स शीट को चेक करें और PDF डाउनलोड कर लें।