JEE Advanced 2024: संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT Madras)ने आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण लिंक सक्रिय कर दिया है। योग्य उम्मीदवार 07 मई, 2024 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड परीक्षा रविवार, 26 मई को आयोजित की जाएगी। यहां बताया गया है कि आवेदन करने के लिए आपको किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।
जेईई एडवांस 2024 पंजीकरण प्रक्रिया में फॉर्म भरना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना शामिल है। उम्मीदवार तय समयसीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।