फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAR AIEEA PG 2024: आईसीएआर एआईईईए पीजी अंतिम वर्ष के लिए पंजीकरण शुरू, 11 मई तक करें आवेदन

Sat, 27 Apr 2024 08:49 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAR AIEEA PG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा फॉर एडमिशन - स्नातकोत्तर के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 11 मई, 2024 है।
विज्ञापन
ICAR AIEEA PG 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAR AIEEA PG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा फॉर एडमिशन (आईसीएआर एआईईईए 2024) स्नातकोत्तर के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईसीएआर ने घोषणा की है कि किसी भी डिग्री प्रोग्राम के अंतिम वर्ष के छात्र अब एआईईईए (पीजी) परीक्षा 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट icar.nta.in पर जाकर आईसीएआर एआईईईए पीजी 2024 आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 11 मई, 2024 है।

विज्ञापन

नोट कर लें ये तिथियां

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आईसीएआर एआईईईए पीजी 2024 का आयोजन 29 जून को किया जाना है। एनटीए आईसीएआर एआईईईए पीजी 2024 आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 13 मई से 15 मई तक खोलेगा।

आधिकारिक नोटिस मे कहा गया है, "यह आईसीएआर के एआईईईए (पीजी) में उपस्थित होने के इच्छुक उम्मीदवारों की जानकारी के लिए है, जो अपने डिग्री कार्यक्रम पूरे करने के करीब हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। 'उपस्थित होने' का फील्ड/विकल्प स्नातक योग्यता विवरण की उत्तीर्ण स्थिति के अंतर्गत उपलब्ध है।''

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आईसीएआर एआईईईए पीजी 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए 1,120 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। अन्य पिछड़ा वर्ग - गैर-क्रीमी लेयर (ओबीसी-एनसीएल) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए पंजीकरण शुल्क 1,100 रुपये है। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग (पीडब्ल्यूडी) और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये है।
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

आईसीएआर एआईईईए 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
  • आईसीएआर की आधिकारिक वेबसाइट icar.nta.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आईसीएआर एआईईईए परीक्षा 2024 के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • अब “आवेदन करें” ऑनलाइन टैब पर क्लिक करें और आवेदन पत्र 2024 भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें