IIT JEE Advanced 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT Guwahati) की ओर से जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन चार जून, 2023 को किया जा रहा है। परीक्षा देश भर में निर्धारित केंद्रों पर दो पारी में पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षाएं क्रमश: सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होंगी। इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए कुल 1.95 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 44,000 लड़कियां हैं। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में अब कुछ ही समय बचा है तो ऐसे में परीक्षा से जुड़े कुछ अहम टिप्स जिनकी मदद से आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। आईआईटी, गुवाहाटी (IIT) की ओर से जेईई- एडवांस्ड (JEE Advanced 2023) टेस्ट के लिए सोमवार, 29 मई 2023 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। JEE एडवांस्ड हॉल टिकट 2023 को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा के दिशा-निर्देशों को एडमिट कार्ड पर ही रेखांकित किया गया है, आइए जानते हैं...