JEE Advanced 2022: भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे/IIT Bombay की ओर से जेईई एडवांस/JEE Advanced परीक्षा, 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज गुरुवार, 11 अगस्त, 2022 को समाप्त कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस के लिए रैंक प्राप्त की है और अब तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं, वे जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना आवेदन जमा करना होगा। बता दें कि आवेदन का लिंक शाम 05 बजे तक ही एक्टिव रहेगा। संस्थान ने तारीख को आगे बढ़ाने का कोई भी अपडेट अब तक नहीं दिया है। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया को जानने के लिए इस खबरको आखिर तक पढ़ें।