फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2020: आईआईटी दिल्ली 17 मई को कराएगा परीक्षा, जानें कितने छात्रों को मिलेगा मौका

Tue, 17 Sep 2019 11:16 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • इस बार आईआईटी दिल्ली द्वारा होगा जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन
  • 17 मई 2020 को भारत सहित छह अन्य देशों में होगी परीक्षा
विज्ञापन
IIT Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड (JEE Advanced 2020) का आयोजन इस बार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) द्वारा किया जा रहा है। इस परीक्षा के संबंध में आईआईटी दिल्ली ने अन्य जरूरी जानकारी भी जारी कर दी है। देश के सभी 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में दाखिले के लिए होने वाली यह प्रवेश परीक्षा रविवार, 17 मई 2020 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


ये पहली बार होगा जब अमेरिका (US) में भी जेईई एडवांस्ड का आयोजन किया जाएगा।  आईआईटी ज्वॉइंट एडमिशन बोर्ड (IIT JAB) ने यह फैसला किया है। इसके लिए अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में परीक्षा केंद्र बनाए जाने की तैयारी चल रही है।

IIT Delhi के निदेशक ने बताया - अमेरिका में क्यों ली जा रही है परीक्षा

आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो वी रामगोपाल राव ने कहा, 'सभी आईआईटी ने मिलकर अपने-अपने कैंपस में सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने का फैसला किया है। अब तक जेईई का आयोजन भारत के अलावा पांच देशों में किया जाता था। लेकिन इस बार हमने इस सूची में अमेरिका को भी जोड़ा है।'

इसके पीछे प्रो राव ने कारण बताया कि 'अमेरिका में बड़ी संख्या में आईआईटीज से पढ़े छात्र-छात्राएं काम कर रहे हैं या आगे की पढ़ाई कर रहे हैं। वहां आईआईटीज के बारे में लोग अच्छी तरह जानते हैं। ऐसे में उस देश में जेईई का आयोजन करना पूरी तरह से तार्किक है।' 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें : कितना पुराना है देश का पहला इंजीनियरिंग कॉलेज, कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

कितने छात्रों को मिलेगा मौका

विज्ञापन

ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (JAB) ने जेईई मेन में सफल होने वाले शीर्ष 2.50 लाख अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस्ड में शामिल होने देने का फैसला किया है। इन 2.50 लाख अभ्यर्थियों में सभी श्रेणी के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

बता दें कि 17 मई 2020 को जेईई एडवांस्ड के पहले पेपर की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक ली जाएगी। जबकि दूसरे पेपर की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Education Loan: पढ़ाई के लिए मिले कर्ज को नौकरी मिलने के बाद चुकाएं स्टूडेंट्स, मिलेगी बड़ी राहत?

जेईई एडवांस्ड क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों को आईआईटीज और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NITs) में दाखिला लेने का मौका मिलेगा। 

2019 में आईआईटी रूड़की ने जेईई एडवांस का आयोजन कराया था। दोनों पेपर्स में कुल 1,61,379 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 38,705 सफल हुए थे, जिनमें से 5,356 छात्राएं थीं।

ये भी पढ़ें : अब हर श्रेणी के छात्रों को मिलेगी JEE और NEET की फ्री कोचिंग, ये है स्कीम
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें