फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2019: नहीं खुल रही है वेबसाइट, यहां से करें चेक

Fri, 14 Jun 2019 01:09 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड के नतीजे जारी हो चुके हैं। आईआईटी रूड़की जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सुबह 10.15 बजे ही परिणाम की घोषणा कर चुका है। रिजल्ट पोर्टल के लिए लिंक भी दिया जा चुका है। लेकिन करीब तीन घंटे बाद भी अभ्यर्थी अपना परिणाम नहीं देख पा रहे हैं।

विज्ञापन


जब से नतीजे जारी हुए हैं, रिजल्ट की लिंक क्लिक करने पर भी पेज खुल नहीं रहा है। नए पेज पर 505 एरर दिखाई दे रहा है। इस संबंध में जेईई एडवांस्ड की वेबसाइट पर सूचना दी गई है कि जरूरत से ज्यादा लोड के कारण वेबसाइट क्रैश हो गई है। पहले आईआईटी ने कहा कि अभ्यर्थी दिन के 11.30 बजे के बाद अपने परिणाम देखने के लिए पेज विजिट करें। लेकिन इसके बाद भी पेज की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आया।

हेवी लोड के कारण वेबसाइट नहीं खुला पाने को लेकर आईआईटी रूड़की अधिकारी, अभ्यर्थी और अभिभावक सभी परेशान हैं। इस बीच आईआईटी ने जेईई एडवांस्ड की वेबसाइट पर नई लिंक अपडेट की। यह लिंक है (http://35.244.19.194/)। लेकिन इससे भी परिणाम देखने में सफलता नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


अब आईआईटी ने सूचना जारी की है कि वेबसाइट पर काफी ज्यादा लोड है और रिजल्ट पोर्टल को री-स्टार्ट होने में थोड़ा समय लग सकता है। इसलिए अभ्यर्थी को सलाह दी गई है कि वे शाम 4 बजे के बाद वेबसाइट विजिट करें।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे अपना परिणाम
- जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर आपको रिजल्ट की लिंक मिलेगी।
- यहां क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा। पेज सक्रिय होते ही यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका परिणाम आपके सामने होगा।
- इसे डाउनलोड कर एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

इस बार जेईई एडवांस्ड का आयोजन 27 मई 2019 को दो पालियों में किया गया था। आईआईटीज ने ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड 2019 के मार्गदर्शन में परीक्षा आयोजित की थी। करीब 1.61 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जबकि देश के विभिन्न आईआईटीज में सीटों की संख्या करीब 11279 है।

जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
टॉपर्स लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जेईई एडवांस्ड से संबंधित हर जरूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें