ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड 2019 के परिणाम शुक्रवार, 14 जून 2019 को जारी होंगे। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रूड़की नतीजे जारी करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम की घोषणा सुबह 10 बजे के आसपास हो सकती है। आईआईटी रूड़की द्वारा जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे (एग्जाम स्कोर, ऑल इंडिया रैंक) जारी किए जाएंगे।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे अपना परिणाम
- परिणाम जारी होने के बाद जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर आपको रिजल्ट की लिंक मिलेगी।
- यहां क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा। इस पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका परिणाम आपके सामने होगा।
- इसे डाउनलोड कर एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पोर्टल के अलावा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर टेक्स्ट मैसेज के जरिये भी परिणाम बताए जाएंगे। हालांकि किसी भी अभ्यर्थी को अलग से पोस्ट द्वारा कोई रैंक-कार्ड नहीं भेजा जाएगा।
बता दें कि इस बार जेईई एडवांस्ड का आयोजन 27 मई 2019 को दो पालियों में किया गया था। आईआईटीज ने ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड 2019 के मार्गदर्शन में परीक्षा आयोजित की थी। करीब 1.73 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जबकि देश के विभिन्न आईआईटीज में सीटों की संख्या करीब 11279 है।
जेईई एडवांस्ड 2019 फाइनल आंसर-की के लिए यहां क्लिक करें।