फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JCECEB BSc Nursing: झारखंड बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, कौन भर सकता है फॉर्म? जानें यहां

Thu, 16 Jul 2026 04:07 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JCECEB BSc Nursing Exam 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने बीएससी नर्सिंग (बेसिक और पोस्ट-बेसिक) प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 2 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JCECEB BSc Nursing Admission 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएससी नर्सिंग (बेसिक और पोस्ट-बेसिक) प्रवेश परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार जेसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 2 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवार 3 अगस्त 2026 तक आवेदन विवरण की जांच और आवश्यक सुधार भी कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • बीएससी नर्सिंग (बेसिक) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (PCB) और अंग्रेजी विषय होने चाहिए तथा कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए। NIOS से विज्ञान विषयों के साथ 12वीं पास करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार का चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है।
  • बीएससी नर्सिंग (पोस्ट-बेसिक) के लिए उम्मीदवार का 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है। साथ ही उसके पास जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) का प्रमाणपत्र और राज्य नर्स पंजीकरण परिषद में Registered Nurse and Midwife (RNM) के रूप में पंजीकरण होना चाहिए। पुरुष नर्सों के लिए भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) से मान्यता प्राप्त विशेष नर्सिंग प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र भी मान्य होगा।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

  • सामान्य (General), EWS, BC-I और BC-II श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 900 रुपये है।
  • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के उम्मीदवारों को 450 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
  • यह शुल्क बीएससी नर्सिंग (बेसिक) और पोस्ट-बेसिक दोनों परीक्षाओं पर लागू है।
  • शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।
  • एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा (Non-Refundable)।
विज्ञापन

JCECEB BSc Nursing 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और New Registration पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, शैक्षणिक योग्यता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जरूरी जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
  • पंजीकरण के बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें और पासपोर्ट साइज फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें