सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए शुल्क
बीएससी नर्सिंग (बेसिक/पोस्ट बेसिक) कोर्स में आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), पिछड़ी जाति 1 (BC-I) एवं पिछड़ी जाति 2 (BC-II) के अभ्यर्थियों को 900 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
एससी/एसटी और सभी वर्ग की महिलाओं को राहत
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों एवं सभी कोटि की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये निर्धारित किया गया है।
बेसिक नर्सिंग परीक्षा पैटर्न
बीएससी नर्सिंग (बेसिक) की परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type)में आयोजित की जाएगी। कुल परीक्षा 150 अंकों की होगी, जिसमें इंटरमीडिएट (साइंस) स्तर के तीन प्रमुख विषयों रसायन विज्ञान, भौतिकी और जीवविज्ञान से प्रत्येक विषय से 50-50 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। पोस्ट बेसिक नर्सिंग की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और यह ए ग्रेड नर्सिंग पाठ्यक्रम पर आधारित होगी। इसमें भी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।