फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर:  15 मई तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद, पढ़िए पूरी खबर

Mon, 19 Apr 2021 12:03 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने रविवार को कॉलेजों और विश्वविद्यालयों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया। यह आदेश बढ़ते हुए कोरोना वायरस के रोकथाम और बचाव के मद्देनजर जारी हुआ है। सूबे में अब 15 मई तक सभी शैक्षणिक संस्थान, कॉलेज और विश्वविद्याल बंद रहेंगे। आधिकारिक आदेश में भीड़ इकट्ठा करने पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- केरल: कोरोना वायरस की वजह से सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं रद्द
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश के अन्य राज्यों की ही तरह जम्मू-कश्मीर में भी कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। एक दिन में ही 1526 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,46,692 पहुंच गई है। कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 2057 हो गई है। पिछले चौबीस घंटे में कोरोना से छह मौतें हुई हैं। सूबे में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ हई एक बैठक के बाद लिया गया है। इससे पहले सूबे में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद किये जाने का आदेश जारी हुआ था। सूबे में 10 वीं, 11 वीं और 12 वीं परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बिना परीक्षा पास: छात्रों के मूल्यांकन के लिए मानदंड बनाने की तैयारी में जुटा सीबीएसई
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें