फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Admission: जामिया स्कूल में दाखिले के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी; आईटीईपी के लिए 31 तक करें पंजीकरण

Sat, 22 Mar 2025 11:45 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JMI Admission 2025: जामिया स्कूल में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है, जिससे अब छात्रों को आवेदन करने के लिए अधिक समय मिल सकेगा। वहीं, इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार समय पर पंजीकरण कर सुनिश्चित करें कि वे इस अवसर से वंचित न रह जाएं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ITEP Admission 2025: कक्षा 12वीं के बाद शिक्षक बनने के लिए चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) में दाखिले की परीक्षा 29 अप्रैल को होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट पर जाकर 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा।

विज्ञापन


मेरिट के आधार पर विश्वविद्यालय आईटीईपी प्रोग्राम में सीट देंगे। कई आईआईटी, एनआईटी भी आईटीईपी प्रोग्राम की पढ़ाई करवाते हैं, इसलिए आवेदन के समय छात्र इनकी सूची जांच सकते हैं। 

एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, कक्षा 12वीं के बाद शिक्षक बनने की पढ़ाई वाले इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) राष्ट्रीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को आयोजित होगी। परीक्षा की मेरिट से शैक्षणिक सत्र 2025-26 में चार वर्षीय आईटीईपी प्रोग्राम की पढ़ाई करवाने वाले सभी उच्च शिक्षण संस्थान दाखिला देंगे।राष्ट्रीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए देशभर में 178 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें23 मार्च को वीरों की शहादत को नमन, जगाएं देशभक्ति का जज्बा; इस दिन दें ये प्रेरणादायक भाषण

विज्ञापन

जामिया स्कूल में दाखिला आवेदन की बढ़ी तारीख 


जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जामिया के स्कूल में आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवार दाखिले के लिए ऑनलाइन 23 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में जामिया के कुलसचिव कार्यालय के स्कूल अनुभाग ने शुक्रवार को नोटिस जारी किया।

यह नोटिस जामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जामिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सैयद आबिद हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 11 वीं में साइंस, कॉमर्स और आर्ट स्ट्रीम में दाखिला को लेकर जारी किया गया है। दाखिला के संबंध में अधिक जानकारी जामिया वेबसाइट  https:// jmi.ac.in/ पर प्राप्त की जा सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें