फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JMI Admission: बायोटेक्नोलॉजी पीजी में दाखिले के लिए कल से आवेदन, GAT-B स्कोर अनिवार्य; जानें सीटों की संख्या

Thu, 09 Jul 2026 11:08 AM IST
Shahin Praveen अमर उजाला, ब्यूरो

सार

Jamia Admission 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश GAT-B स्कोर के आधार पर होगा और कोर्स में कुल 10 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Jami Millia Islamia, JMI - फोटो : X (@jmiu_official)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JMI Admission 2026: शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने एमएससी बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम में दाखिले की प्रक्रिया घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई से शुरू होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई तक admission.jmi.ac.in पर आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


यह दो वर्षीय पाठ्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से संचालित किया जाता है। प्रवेश पूरी तरह गेट बी स्कोर के आधार पर होगा। विश्वविद्यालय की प्रवेश एवं आरक्षण नीति लागू रहेगी। पाठ्यक्रम में कुल 10 सीटें उपलब्ध हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास बी. फार्मा, बीएससी, बायोटेक्नोलॉजी, बायोलॉजिकल साइंसेज, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, जेनेटिक्स या आधुनिक जीवविज्ञान से संबंधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।

शॉर्ट टर्म स्किल कोर्स के लिए 12 तक आवेदन

युवाओं को उद्यमिता, डिजिटल कौशल और रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से जामिया मिल्लिया इस्लामिया का सेंटर फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप शॉर्ट टर्म स्किल कोर्स में दाखिले का अवसर दे रहा है। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 12 जुलाई https://admission.jmi.a c.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जामिया की स्मार्ट अकादमी फॉर डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड डिजिटल एंटरप्रेन्योरशिप के तहत चार कौशल आधारित पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

इनमें डिजिटल एंटरप्रेन्योरशिप, एडवांस डिजिटल मार्केटिंग, एआई ड्रिवन डेटा एनालिसिस और यूआई यूएक्स शामिल हैं। सभी कोर्स ऑफलाइन मोड में होंगे, जिनमें व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी दिया जाएगा विश्वविद्यालय के अनुसार ये कार्यक्रम स्किल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी राष्ट्रीय पहलों के अनुरूप तैयार किए गए हैं। इनका उद्देश्य युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाना, स्टार्टअप और डिजिटल दक्षता विकसित करना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें