Jamia Millia Islamia: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जामिया स्कूल में प्रवेश की तारीखों की घोषणा कर दी है। नर्सरी से कक्षा 1 तक के लिए प्रवेश पंजीकरण 7 जनवरी 2026 से शुरू होकर 27 जनवरी 2026 तक चलेंगे। इच्छुक अभिभावक और छात्र आधिकारिक वेबसाइट jmi.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नर्सरी से कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। यह प्रवेश प्रक्रिया मुशीर फातिमा नर्सरी स्कूल और सैयद आबिद हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (S/F) में आयोजित की जाएगी।