20 फरवरी से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जब विश्वविद्यालय ने अपना प्रॉस्पेक्टस जारी किया था। नए शुरू किए गए प्रमुख कोर्सेज में शामिल हैं:
- बीए (Hons) जापानी स्टडीज, जर्मन स्टडीज, उज़्बेक भाषा, साहित्य एवं संस्कृति
- बीए (Hons) ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट
- एमएससी (रिन्यूएबल एनर्जी)
- बीटेक (रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)
- बीटेक सिविल इंजीनियरिंग (कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी)
फीस में नहीं हुआ कोई बदलाव
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि 2026-27 सत्र के लिए किसी भी कोर्स की फीस में बढ़ोतरी नहीं की गई है। साथ ही, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के तहत फोर-ईयर अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (FYUP) में मल्टीपल एंट्री सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे छात्रों को पढ़ाई में अधिक लचीलापन मिलेगा।
नए एग्जाम सेंटर और अंतरराष्ट्रीय छात्रों को राहत
देशभर के छात्रों की सुविधा के लिए जामिया ने जयपुर, देहरादून और किशनगंज में तीन नए परीक्षा केंद्र जोड़े हैं। इसके साथ कुल परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय छात्रों को आकर्षित करने के लिए विश्वविद्यालय ने विदेशी छात्रों की फीस में कमी की है। SAARC, पश्चिम एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के छात्रों के लिए अलग-अलग फीस संरचना लागू की गई है।