फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया विश्वविद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, एड़मिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे विद्यार्थी

Sat, 29 Feb 2020 02:51 PM IST
Trainee Trainee एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जामिया मिलिया इस्लामिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

प्रदर्शनों और पुलिस जांच के बीच जामिया मिलिया इस्लामिया प्रशासन ने 2020-21 पाठ्यक्रम के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जेएमआई की वाइंस चांसलर नजमा अख्तर ने ऑनलाइन एडमिशन आवेदनों के लिए एक वेब पोर्टल जारी किया है। जामिया स्कूल की विभिन्न विभागों में ऑनलाइन एड़मिशन की शुरूआत शुक्रवार से होगी। जामिया स्कूल में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च है। जामिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने एड़मिशन प्रोस्पेक्टस भी वेब पोर्टल पर जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


 अंड़र ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, पीजी डिप्लोमा, एड़वांस डिप्लोमा, डिप्लोमा, एमफिल/पीएचडी प्रोग्राम के ऑनलाइन एड़मिशन फॉर्म वेब पोर्टल पर उपलब्ध हैं।जामिया में एड़मिशन के लिअ टेस्ट की शुरूआत 18 अप्रैल से होगी। एड़मिशन फॉर्म जामिया यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

जामिया विश्वविद्यालय के एडमिशन प्रक्रिया के प्रमुख नजीम हुसैन जाफरी ने कहा कि एडमिशन और एग्जाम किसी भी विश्वविद्यालय के दो मुख्य भाग होते हैं। ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन दोनों प्रक्रियाओं को पारदर्शी और प्रभावी बनाएं। जामिया में दाखिले लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में प्रतिवर्ष बढ़ोतरी देखी जाती है। नया सीबीसीएस ढांचा विश्वविद्यालय द्वारा चुना गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का ये फैसला परीक्षा विभाग के लिए नई चुनौतियां पेश करेगा और हम इसका स्वागत करते हैं। 
विज्ञापन


नजीम हुसैन जाफरी ने आगे कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने वेब पोर्टल के जरिए एड़मिशन और उसकी परीक्षा प्रक्रिया को ऑनलाइन बनाकर विद्यार्थियों के लिए आसानी की है। विद्यार्थी वेब पोर्टल के जरिए पहले से बेहतर तरीके से जामिया प्रशासन से जुड़ेंगे और विद्यार्थियों और शिक्षकों में भी परस्पर सुचनाओं का आदान प्रदान बेहतर तरीके से होगा। एडमिशन लेने वाले विद्यार्थी की समस्याओं के लिए जामिया प्रशासन ने टेक्निकल हेल्प डेस्क का नंबर वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। विद्यार्थी वेब पोर्टल में आवेदन करते समय किसी परेशानी के लिए वेबसाइट में दिए गए नंबर पर सुबह 10 बजे से लेक शाम 6 बजे तक फोन कर सकते हैं।

विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें