फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में ऑनलाइन होगी सेमेस्टर परीक्षा

Tue, 16 Jun 2020 05:50 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय अब अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन परीक्षा लेगा। यह फैसला कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए लिया गया है। इससे पहले जामिया ने कहा था कि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की सेमेस्टर परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। अब यूनिवर्सिटी ने स्टैंडिंग एकेडमिक कॉउंसिल के 8 जून के फैसले को टाल दिया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UPSC NDA, NA (II) 2020: यूपीएससी एनडीए, एनए (II) 2020 को लेकर जारी हुई ये महत्वपूर्ण अधिसूचना 

विश्वविद्यालय अब अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की सेमेस्टर परीक्षा को ऑनलाइन मोड में कराएगा। यह फैसला यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो नजमा अख्तर के नेतृत्व में लिया गया है। बताया जा रहा है कि जामिया प्रशासन ने यह फैसला दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों में लगातार इजाफे को देखते हुए लिया है। यूनिवर्सिटी के सभी पाठ्यक्रमों के आखिरी वर्ष के विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा होगी और विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा के साथ ही असाइनमेंट के आधार पर भी नंबर दिए जाएंगे। शिक्षक विद्यार्थियों के असाइनमेंट के नंबर 20 जून तक जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- इग्नू ने फिर बढ़ाई असाइनमेंट जमा करने की तारीख, पढ़िए पूरी जानकारी


आखिरी वर्ष के विद्यार्थियों को छोड़कर सभी पाठ्यक्रमों के अन्य वर्ष के विद्यार्थियों को असाइनमेंट और पिछले सेमेस्टर में प्रदर्शन को देखते हुए नंबर दिए जाएंगे। यानी की आखिरी वर्ष के विद्यार्थियों को छोड़कर प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा नहीं होगी। उनको आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर नंबर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें