Jamia Hamdard UG, PG Programs Admissions 2020 : जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया के शूरू होने का इंतजार लंबे समय से उम्मीदवार कर रहे थे। बता दें कि मेडिकल, फार्मेसी, यूनानी, चिकित्सा, नर्सिंग, विज्ञान, कंप्यूटर अनुप्रयोग, प्रबंधक, कानून आदि सहित विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए ये प्रक्रिया शुरू की गई है। ध्यान दें कि जो छात्र 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके हैं, वे अपने यूजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं जिनके पास स्नातक की डिग्री है वे पीजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 25 जुलाई है। यानी उम्मीदवारों को जामिया विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए 25 जुुलाई कर आवेदन करने होंगे।
इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट jamiahamdard.edu है। ध्यान दें कि जो इंजीनियरिंग, चिकित्सा और कानून पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं उनका प्रवेश JEE (Joint Entrance Examination), NEET (The National Eligibility cum Entrance Test) और CLAT (Common Law Admission Test ) में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर होगा। चयन प्रक्रिया तीन प्रकार से होगी। प्रक्रिया में प्रोफाइल की शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे। बता दें कि जहां तक बात परीक्षण और इंटरव्यू की है तो सभी परीक्षण, साक्षात्कार या परामर्श जामिया हमदर्द मुख्य परिसर, नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। सभी परीक्षण, साक्षात्कार और काउंसलिंग के लिए तिथि 3 अगस्त है। यानी 3 अगस्त से शुरू होे वाले इंटरव्यू के लिए सभी तो बताए पते पर पहुंचना होगा।