फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBBSE: 12वीं कक्षा की परीक्षा तिथि फिर घोषित, नई तारीखों की लें जानकारी

Wed, 03 Jun 2020 09:47 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
wbse 2020 - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड (WBBSE- West Bengal Board Of Secondary Education) ने राज्य में होने वाली 12वीं की परीक्षाओं के लिए फिर से नई तिथियों को जारी किया है। 12वीं की परीक्षाओं के लिए मंगलवार को शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के एक चर्चा में इस बात पर फैसला लिया गया। जारी हुए नए शेड्यूल के अनुसार, शेष पेपर 2, 6 और 8 जुलाई को होंगे। यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि सरकार ने स्कूलों को 30 जून तक बंद रखने का आदेश दिया है। ऐसे में इस दौरान परीक्षाओं का आयोजन हो पाना मुश्किल है।

विज्ञापन


चटर्जी ने कहा कि पहले की घोषणा के अनुसार परीक्षाएं 29 जून को होने वाली थीं लेकिन अब इस तिथि को बढ़ा दिया है, अब परीक्षाएं 2 जुलाई से शुरू होंगी। इसके अलावा मंत्री ने कहा था कि 6 जुलाई की बजाय अब उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं की अंतिम तिथि 8 जुलाई होगी। बाकी विषयों के लिए परीक्षाएं पहले ही 13 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित कर दी गई थीं लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चलते बोर्ड ने इसके बाद होने वाली परीक्षाओं पर रोक लगा दी। ये परीक्षाएं 23, 25 और 27 मार्च को होने वाली थीं। लेकिन इन्हें स्थगित कर दिया गया। बता दें कि जिन विषयों के लिए परीक्षाएं स्थगित की गईं, वे हैं- फिजिक्स, न्यूट्रीशन, एजुकेशन, अकाउंटेंसी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, जर्नलिज्म, संस्कृत, फारसी, अरबी, फ्रेंच, स्टेटिस्टिक्स, जियोग्राफी, कॉस्टिंग एंड टैक्सेशन, होम मैनेजमेंट एंड फैमिली रिसोर्स मैनेजमेंट।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें