फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAM 2021:  10 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन में सुधार, फिर नहीं मिलेगा मौका

Wed, 04 Nov 2020 03:59 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
JAM 2021 एप्लीकेशन में सुधार की विंडो खुली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

JAM 2021: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बंगलूरू ने JAM 2021 के लिए आवेदन पत्र में सुधार की विंडो खोल दी है। अभ्यर्थी अब अपने एप्लिकेशन में सुधार कर सकते हैं। अभ्यर्थी दस नवंबर तक अपने एप्लिकेशन में सुधार कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इसके बाद एप्लिकेशन विंडो बंद हो जाएगी और आवेदन पत्र में सुधार का मौका फिर नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र: 6 नवंबर से होगा मेडिकल कॉलेजों में स्नातक और डेंटल पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला 

 

विज्ञापन

एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट jam.iisc.ac.in है। बताया जा रहा है कि  JAM 2021 के लिए एडमिट कार्ड 5 जनवरी को जारी होंगे। अगर अभ्यर्थी अपना परीक्षा केंद्र बदलना चाहते हैं या फिर आवेदन फॉर्म में अपने नाम से लेकर लिंग और अन्य जानकारी में बदलाव करना चाहते हैं, तो उनके पास 10 नवंबर तक का वक्त है।  

इसे भी पढ़ें-दसवीं से लेकर बारहवीं के छात्रों के लिए गोवा में 21 नवंबर से फिर से खुलेंगे स्कूल


बता दें कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में बदलाव के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। जिन अभ्यर्थियों ने IIT JAM 2021 में उपस्थित होने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर पहले से ही पंजीकरण कराया है, वे ही सिर्फ JAM आवेदन पत्र 2021 में सुधार कर सकेंगे। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक वेबसाइट जरूर विजिट करें।


इसे भी पढ़ें- Allahabad University 2020: पीजीएटी 1 एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें