मास कम्युनिकेशन या पत्रकारिता वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
यह इंटर्नशिप जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (DoWR, RD & GR) के तहत चलाई जा रही है। इसके लिए ऐसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन कर रहे हों या रिसर्च स्कॉलर हों और जिनका विषय मास कम्युनिकेशन या पत्रकारिता (Journalism) से जुड़ा हो।
इंटर्नशिप की अवधि 6 से 9 माह, 24 नवंबर तक आवेदन करना होगा
इंटर्नशिप पूरी करने पर छात्रों को सर्टिफिकेट ऑफ इंटर्नशिप भी मिलेगा। इस प्रोग्राम की अवधि 6 से 9 महीने की होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 24 नवंबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन https://mowr.nic.in/internship वेबसाइट पर कर सकते हैं।
इसके लिए वे छात्र पात्र हैं जिन्होंने:
- मास कम्युनिकेशन या जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन पूरा कर लिया हो,
- या इन विषयों में पीजी या डिप्लोमा कर रहे हों (बशर्ते ग्रेजुएशन पूरा हो),
- या किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/यूनिवर्सिटी से MBA (Marketing) कर रहे हों।
क्या करना होगा?
इस प्रोफाइल पर चयनित होने पर उम्मीदवार को सोशल मीडिया से संबंधित कामकाज सीखने/करने का अवसर मिलेगा। उन्हें सोशल मीडिया हैंडल्स संभालने होंगे। उम्मीदवारों की भर्ती नई दिल्ली में होगी।
जल जीवन मिशन के तहत नई डिजिटल पहल
पिछले हफ्ते जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग (DDWS) ने ग्रामीण इलाकों में जल आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एक नई डिजिटल पहल की। विभाग ने Rural Piped Water Supply Schemes (RPWSS) का अपग्रेडेड डिजिटल मॉड्यूल पेश किया, जो ग्रामीण जल शासन को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।