कब जारी होंगे परिणाम?
राज्य के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री जगरनाथ महतो ने बताया था कि कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा एक या दो दिनों में कर दी जाएगी। इसे लेकर पूरी कोशिश की जा रही है। हालांकि, परिणाम का जारी होना झारखंड अकादमिक काउंसिल की अंतिम तैयारी पर ही निर्भर करेगा। जानकारी के अनुसार बारहवीं के साइंस स्ट्रीम के परिणाम भी घोषित किए जाने की तैयारी की जा रही है।
कब हुई थी परीक्षा?
झारखंड अकादमिक काउंसिल की ओर से राज्य में दसवीं कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च, 2022 से लेकर 20 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। वहीं, बारहवीं की परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 25 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। परीक्षा के बाद से ही छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
परिणाम को जारी करने की अंतिम तैयारी
हालांकि, इससे पहले झारखंड अकादमिक काउंसिल के चेयरमैन डॉक्टर अनिल महतो ने बताया था कि हम परिणाम को जारी करने की अंतिम तैयारी कर रहे हैं। हमारे पास कोई फाइनल तारीख नहीं है लेकिन हम इसे जल्द से जल्द जारी करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आज मध्यरात्रि तक परिणाम तैयार हो जाते हैं तो हम मंगलवार को ही इसे जारी कर देंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो तारीख आगे बढ़ेगी।
कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर 10वीं के छात्र JAC Matric Result लिंक पर क्लिक करें। वहीं, 12वीं के छात्रों को Inter Result लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद जेएसी रिजल्ट पेज आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट का बटन दबाएं।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।