फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAC 12th Admit Card 2023 Out: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का प्रवेश-पत्र जारी,ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 31 Jan 2023 04:13 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

JAC Class 12th admit card: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं कक्षा के छात्रों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
 
विज्ञापन
Board Exam 2023 Dates - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jharkhand Board JAC 12th Admit Card 2023 Out: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) के छात्रों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। JAC कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड jac.jharkhand.gov.in और jacinter-online.com पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


 

स्कूलों को करना होगा डाउनलोड

छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि झारखंड कक्षा 12वीं का प्रवेश पत्र केवल स्कूल लॉगइन के माध्यम से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। इसका मतलब है कि वे इसे सीधे वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। स्कूल लॉगइन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके बोर्ड की वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्रों के बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और इसे वितरित कर सकते हैं।
विज्ञापन

Jharkhand Board 12वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन के तहत जेएसी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अब आवश्यक क्रेडेंशियल्स और लॉग इन विवरण आदि दर्ज करें।
  4. इसके बाद आपका जेएसी प्रवेश पत्र 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  5. छात्र 12वीं कक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक-दो प्रिंट आउट ले लें।
  6. साथ ही सत्यापित प्रतिलिपि के लिए इस पर स्कूल प्रमुख के हस्ताक्षकर करवा लें और मुहर भी लगवाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें