फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAC Jharkhand Board Results 2019: दोपहर 2 बजे के बाद जारी होंगे 12वीं आर्ट्स के नतीजे

Tue, 21 May 2019 01:18 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

JAC Jharkhand Board Results 2019: झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (जैक) आज, यानी 21 मई 2019 को कक्षा 12वीं आर्ट्स के परीक्षा परिणाम जारी करने जा रहा है। दोपहर 2 बजे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोर्ड परिणाम जारी करेगा। इसके बाद परिणाम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स के परिणाम पहले ही जारी कर चुका है। इस वर्ष विज्ञान वर्ग में 57 प्रतिशत और कॉमर्स में 70.4 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। दोनों संकायों में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। साइंस में 55.01 फीसदी छात्र और 61.08 फीसदी छात्राएं पास हुईं। वहीं, कॉमर्स में 63.68 फीसदी छात्र और 79.07 फीसदी छात्राएं सफल हुईं। 

आज आर्ट्स का परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। नतीजों के लिए विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


JAC Jharkhand Board Results 2019: ऐसे करें डाउनलोड-

चरण 1:  https://jac.nic.in/ पर जाएं।
चरण 2:  JAC बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा परिणाम 2019 विकल्प पर जाएं।
चरण  3: एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4: आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
चरण 5: JAC Jharkhand Board 12वीं आर्ट्स परीक्षा परिणाम 2019 डाउनलोड करें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें