पूरक परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 05 जुलाई 2023 तक है। छात्र बिना किसी विलंब शुल्क के 07 जुलाई तक शुल्क भुगतान कर सकते हैं। उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ 06 जुलाई से 08 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भी भर सकते हैं और शुल्क बैंक चालान के माध्यम से 10 जुलाई 2023 तक जमा कर सकते हैं।जो छात्र झारखंड बोर्ड परीक्षा 2023 में एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक हासिल करने में असफल रहे हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा।
बता दें कि कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम क्रमशः 23 मई और 30 मई, 2023 को घोषित किए गए थे। कक्षा 10वीं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.38 प्रतिशत है और कुल 4,07,559 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। कक्षा 12वीं विज्ञान स्ट्रीम का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.44 प्रतिशत है। इस वर्ष कुल 60,134 छात्रों ने जेएसी कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की।