फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2021: 20 जुलाई को जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, मूल्यांकन मानदंड अप्रूव 

Fri, 02 Jul 2021 10:40 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • झारखंड अकादमिक काउंसिल ( जेएसी)  ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट फॉर्मूले को मंजूरी दे दी। अब राज्य बोर्ड 20 जुलाई तक रिजल्ट जारी करेगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड अकादमिक काउंसिल ( जेएसी)  ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट फॉर्मूले को मंजूरी दे दी। अब राज्य बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा का परिणाम जारी करेगा। 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 20 जुलाई तक घोषित किया जाएगा। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-व्यवस्था: संसदीय समिति पुस्तकों में दर्ज इतिहास में कर रही है सुधार, 1975 की आपातकाल को जोड़ना का सुझाव

स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, झारखंड के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने पुष्टि की है कि सरकार ने विभिन्न विभागों के 10वीं और 12वीं के परिणामों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक को मंजूरी दे दी है। अब बोर्ड मूल्यांकन मानदंड प्रक्रिया के आधार पर दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट तैयार कर रहा है। उन्होंने बताया है कि प्रायोगिक परीक्षा परिणाम तैयार करने को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय: एक जुलाई से नहीं शुरू हो सका वेब रजिस्ट्रेशन, परेशान रहे छात्र


सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7 जून को घोषणा की था कि कोविड -19 मामलों की बढ़ती संख्या के कारण इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं। दसवीं व बारहवीं कक्षा का रिजल्ट छात्रों के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर तैयार ह ोगा। पिछली कक्षाओं के अंकों का उपयोग इस वर्ष मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परिणामों के मूल्यांकन में किया जाएगा। दसवीं कक्षा का रिजल्ट नौवीं के अंकों के आधार पर तैयार होगा और बारहवीं का रिजल्ट 11वीं कक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। राज्य सरकार 10वीं और 12वीं के अंकों की प्रोसेसिंग की देखभाल के लिए एक समिति का गठन करेगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें