JAC Class 12 Result 2021: झारखंड अकादमिक काउंसिल (JAC) शुक्रवार यानी आज दोपहर 3 बजे बारहवीं कक्षा का परिणाम जारी करेगा। बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in है। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन होकर रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। छात्रों का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के जरिए तैयार किया गया है।