फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAC Class 10 Result 2026: 10वीं के रिजल्ट पर फर्जी अफवाहों को झारखंड बोर्ड ने नकारा, दी सावधान रहने की सलाह

Sat, 18 Apr 2026 09:47 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JAC Class 10 Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट को लेकर फर्जी खबरों से सावधान रहने की सलाह दी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है और प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नतीजे अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में आ सकते हैं।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JAC Class 10 Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10 के रिजल्ट को लेकर एक अहम सूचना जारी की है। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी रिजल्ट खबरों से सतर्क रहने की सलाह दी है। 18 अप्रैल 2026 को जारी आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, फिलहाल कॉपियों की जांच और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बोर्ड ने साफ किया है कि अभी तक रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है।

विज्ञापन

फर्जी खबरों को लेकर चेतावनी

जेएसी ने बताया कि सोशल मीडिया पर कई भ्रामक पोस्ट, नकली स्क्रीनशॉट और गलत जानकारी शेयर की जा रही है, जिसमें रिजल्ट जारी होने का दावा किया जा रहा है। बोर्ड ने सभी छात्रों, अभिभावकों और संबंधित लोगों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही ध्यान दें।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि रिजल्ट की सही तारीख और समय आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर ही जारी किया जाएगा।

परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी

जेएसी कक्षा 10 की परीक्षा 2026 का आयोजन 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच किया गया
  • इस परीक्षा में 4.3 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए।
  • राज्यभर में 1,238 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई।
  • सभी उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए भेजी जा चुकी हैं।

कब आ सकता है रिजल्ट?

मौजूदा स्थिति को देखते हुए जेएसी कक्षा 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी बाकी है। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
विज्ञापन

पिछले वर्षों में कब-कब जारी हुआ रिजल्ट?

 
वर्ष रिजल्ट तिथि
2025 27 मई
2024 19 अप्रैल
2023 23 मई
2022 21 जून
2021 29 जुलाई

छात्र ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें