कब आएगा पहले राउंड का सीट आवंटन?
पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम 10 जुलाई 2026 को रात 8 बजे के बाद घोषित किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 10 से 13 जुलाई के बीच ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा और यह भी बताना होगा कि वे आगे की काउंसलिंग में शामिल होना चाहते हैं या नहीं।
यदि कोई उम्मीदवार पहले राउंड में मिली सीट छोड़ना चाहता है, तो वह 14 जुलाई तक सीट वापस लेने (Withdrawal) का विकल्प चुन सकता है।
इन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश
जेएसी चंडीगढ़ के माध्यम से चंडीगढ़ के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में बीटेक और बीआर्क (BArch) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। इनमें प्रमुख संस्थान शामिल हैं-
- यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UIET)
- चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CCET)
- डॉ. एस.एस. भटनागर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
- यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
इन सभी संस्थानों में प्रवेश जेईई मेन (JEE Main) 2026 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
विकल्प भरते समय रखें इन बातों का ध्यान
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच का क्रम बहुत सोच-समझकर तय करें। एक बार चॉइस लॉक होने के बाद उसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इसलिए अंतिम विकल्प लॉक करने से पहले सभी विकल्पों की अच्छी तरह जांच कर लें।