फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS BSc Nursing Result: एम्स बीएससी नर्सिंग का रिजल्ट घोषित, चेक करें मेरिट लिस्ट; जानें श्रेणीवार कट-ऑफ

Sat, 04 Jul 2026 04:41 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS BSc Nursing Result 2026: अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान ने बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर अपनी रैंक और पात्रता की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
Delhi AIIMS - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS: अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर अपनी रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं। सफल अभ्यर्थी आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे।

विज्ञापन


रिजल्ट दो अलग-अलग प्रारूपों में उपलब्ध कराया गया है। मेरिट लिस्ट PDF में उम्मीदवारों के रोल नंबर और रैंक दी गई है, जबकि स्कोरकार्ड लॉगिन के माध्यम से देखा जा सकता है। उम्मीदवार AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
 
श्रेणी कट-ऑफ ओवरऑल रैंक
सामान्य (UR) 21,648
सामान्य (दिव्यांग - PwBD) 20,626
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 21,638
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (दिव्यांग - PwBD) 18,487
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) 26,041
अन्य पिछड़ा वर्ग (दिव्यांग - PwBD) 25,915
अनुसूचित जाति (SC) 27,532
अनुसूचित जाति (दिव्यांग - PwBD) 19,384
अनुसूचित जनजाति (ST) 27,531
अनुसूचित जनजाति (दिव्यांग - PwBD) 20,505

27 जून को हुई परीक्षा

AIIMS BSc नर्सिंग परीक्षा 2026 का परिणाम निर्धारित नियमों के अनुसार तैयार किया गया है। यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान रहे, तो उनकी रैंक तय करने के लिए टाई-ब्रेकिंग नियमों का पालन किया गया। परीक्षा 27 जून 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी, इसलिए सभी उम्मीदवारों को समान अवसर देने के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू की गई।

विज्ञापन


देखें आधिकारिक नोटिस

विज्ञापन

मेरिट लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?

  • OBC (NCL) और EWS उम्मीदवारों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।
  • यदि कोई उम्मीदवार OBC (NCL) या EWS के लिए पात्र नहीं पाया जाता है, तो उसे UR (सामान्य) श्रेणी में माना जाएगा।
  • UR श्रेणी में तभी माना जाएगा, जब उसकी रैंक UR कट-ऑफ के भीतर हो।
  • यदि रैंक UR कट-ऑफ से बाहर है, तो उम्मीदवार सीट आवंटन के लिए पात्र नहीं होगा।
  • सभी आरक्षण संबंधी दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाएगा।
  • किसी भी चरण में दस्तावेज़ गलत या अमान्य पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
  • सीट आवंटन के लिए पसंद (Choice Filling) केवल एक बार ली जाएगी।
  • पहले राउंड में भरी गई पसंद सभी आगामी राउंड में लागू रहेगी।
  • ओपन/स्पॉट राउंड में अलग नियम लागू हो सकते हैं।
  • उम्मीदवारों को अपनी पसंद सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी गई है।
  • विस्तृत काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया बाद में जारी की जाएगी।
  • मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं उम्मीदवार वेबसाइट पर लॉगिन कर अपनी रैंक और अंक देख सकते हैं।
  • रैंक और स्कोर AIIMS Exams पोर्टल के ‘Academic’ टैब में उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें