10 से 12 मार्च तक होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन ओएमआर शीट पर किया जाएगा और इसमें केवल ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा पहले 28 से 30 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन जैक अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब नई डेटशीट के मुताबिक परीक्षा 10 से 12 मार्च तक आयोजित होगी।
जैक 8वीं परीक्षा 2025: दो पालियों में होगी आयोजित
8वीं कक्षा के लिए परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में 10 मार्च को हिन्दी, अंग्रेजी और अतिरिक्त भाषा विषय में से एक विषय का पेपर होगा। दूसरी पाली में गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।
जैक 9वीं परीक्षा 2025: 11 और 12 मार्च को तीन पालियों में परीक्षा
9वीं कक्षा के लिए परीक्षा 11 और 12 मार्च को तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। 11 मार्च को पेपर-1 में हिन्दी ए, हिन्दी बी और अंग्रेजी का पेपर होगा, जबकि पेपर-2 में गणित और विज्ञान की परीक्षा होगी। 12 मार्च को पेपर-3 में सोशल साइंस और अन्य भाषा विषयों की परीक्षा होगी।
5 मार्च से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
जैक के अनुसार, 8वीं कक्षा का पहले जारी किया गया एडमिट कार्ड मान्य होगा, जबकि 9वीं कक्षा के एडमिट कार्ड 5 मार्च से जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 18 से 30 मार्च के बीच आंतरिक मूल्यांकन के अंक जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।