झारखंड शिक्षा परिषद (जेएसी) ने 11वीं कक्षा की साल 2020 में शुरू होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए हैं। विद्यार्थी परीक्षा प्रवेश पत्र ऑनलाइन देखने के लिए जेएसी की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जा सकते हैं। स्कूल प्रशासन और विद्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड़ भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ICSI: CS प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक
- इस वर्ष झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले लगभग तीन लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
- जेएसी के 11वीं कक्षा की परीक्षाएं 5 से 7 मार्च, 2020 को शुरू होंगी।
- स्कूल प्रशासन और विद्यार्थी स्कूल प्रशासन और विद्यार्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड़ करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
झारखंड शिक्षा परिषद की 11वीं कक्षा परीक्षा प्रवेश पत्र 2020- ऐसे डाउनलोड़ करें प्रवेश पत्र
स्कूल प्रशासन और विद्यार्थी जेएसी परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड़ करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों को मानें-
1) स्कूल प्रशासन और विद्यार्थी जेएसी की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
2) होमपेज पोर्टल पर JAC 11th admit card 2020 पर क्लिक करें।
3) लिंक पर क्लिक करने के बाद जेएसी की वेबसाइट पर एक नया पेज खुलेगा।
4) स्कूल की आइड़ी लॉगइन करने के लिए पासवर्ड डालें।
5) लॉगइन करने के बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पत्र दिखने लगेगा।
6) जेएसी की 11वीं कक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड़ करें और प्रिंट आउट निकालें।
स्कूल प्रशासन और विद्यार्थी झारखंड शिक्षा परिषद की 11वीं कक्षा का परीक्षा प्रवेश पत्र 2020 डाउनलोड़ करने के लिए यहां क्लिक करें
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 11वीं कक्षा की परीक्षा संबंधित जानकारियों के लिए विद्यार्थी यहां क्लिक करें
ये भी पढ़ें- हैप्पीनेस क्लास: यहां किताबों से नहीं होती पढ़ाई, बल्कि अपनाएं जाते हैं ये दिलचस्प तरीके