पिछले साल इतने प्रतिशत छात्र हुए पास
इस वर्ष झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहा है। इस बार 91.71 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं जबकि पिछले साल 90.39 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया गया था।
91.71% विद्यार्थी ने की परीक्षा पास
झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में कुल 4,33,944 छात्रों ने भाग लिया। इस बार बोर्ड ने कुल मिलाकर 91.71% पास प्रतिशत दर्ज किया है। परीक्षा में प्रथम श्रेणी में 2,02,140 विद्यार्थी सफल हुए हैं, जबकि द्वितीय श्रेणी में 1,57,294 और तृतीय श्रेणी में 17,521 छात्र पास हुए हैं।
| श्रेणी |
विद्यार्थी संख्या |
| कुल विद्यार्थी |
4,33,944 |
| पास प्रतिशत |
91.71% |
| प्रथम श्रेणी |
2,02,140 |
| द्वितीय श्रेणी |
1,57,294 |
| तृतीय श्रेणी |
17,521 |
इस साल बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 3 मार्च, 2025 तक आयोजित कीं। झारखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई, जबकि 12वीं की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गईं।
JAC Jharkhand Board Result 2025 Check: कैसे चेक करें रिजल्ट
- पहले आप झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- अब 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब छात्र अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।