क्या है पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया?
रीचेकिंग केवल उत्तरों की गणना में हुई त्रुटियों को ठीक करती है, जबकि पुनर्मूल्यांकन में विषय विशेषज्ञ छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन करते हैं। परिषद ने स्पष्ट किया है कि पुनर्मूल्यांकन के बाद अंकों में यदि कोई भी बदलाव होता है, तो वही अंतिम माना जाएगा और उसे चुनौती नहीं दी जा सकेगी।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या सीधे परिणाम पोर्टल पर जाएं।
- अब होमपेज पर "रीचेक रिजल्ट" टैब देखें।
- इसके बाद, अपने एडमिट कार्ड पर उल्लिखित अपनी विशिष्ट आईडी (या उम्मीदवार संख्या) और इंडेक्स नंबर प्रदान करें।
- रीचेकिंग के बाद अपने अपडेट किए गए अंक देखने के लिए "सबमिट" पर क्लिक करें।
- अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।