फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAC Admit Card: झारखंड बोर्ड ने जारी किए 10वीं-12वीं के प्रवेश पत्र; 11 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

Fri, 07 Feb 2025 06:26 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JAC Board Admit Card: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक चलेंगी।
 
विज्ञापन
JAC Board Exam 2025 Date - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JAC Board Exam 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। राज्य के सभी स्कूल और संस्थान इन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों jacexamportal.in. या jac.jharkhand.gov.in. से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रत्येक स्कूल को इन पर अपनी मुहर लगाकर छात्रों को वितरित करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

तीन दिनों में छात्रों को मिल जाएंगे प्रवेश पत्र

सभी छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अगले तीन दिनों के भीतर एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। यदि कोई छात्र एडमिट कार्ड लेने नहीं आता है, तो स्कूल प्रशासन को उनके अभिभावकों से संपर्क कर प्रवेश पत्र वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। समय सीमित है, लेकिन हर विद्यार्थी को एडमिट कार्ड समय पर मिलना चाहिए।

झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक चलेंगी। इन परीक्षाओं को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा:
  • पहली पाली (सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक) - कक्षा 10वीं
  • दूसरी पाली (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक) - कक्षा 12वीं
  • लिखित परीक्षा के बाद, प्रायोगिक परीक्षाएं 4 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

पुराने पैटर्न पर ही होंगी बोर्ड परीक्षाएं

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 2025 की मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षाएं पिछले वर्ष की तरह ही पुराने परीक्षा पैटर्न पर कराने का निर्णय लिया है।
परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार होगा:
  • 50 अंक - विषयवार वर्णनात्मक परीक्षा (सब्जेक्टिव)
  • 30 अंक - वस्तुनिष्ठ परीक्षा (ऑब्जेक्टिव)
  • 20 अंक - आंतरिक मूल्यांकन (इंटरनल असेसमेंट) या प्रैक्टिकल

बोर्ड परीक्षा की तैयारी में सहायता के लिए, झारखंड बोर्ड इस माह के अंत तक मॉडल प्रश्नपत्र जारी करेगा। हर विषय के कम से कम तीन-तीन मॉडल पेपर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि छात्र इन्हें स्कूल में हल करके अभ्यास कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें