फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBSSC Scam: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सीएम ममता बनर्जी को लिखा पत्र, कहा- सुधारवादी कदम उठाएं

Tue, 02 Aug 2022 10:20 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WB SSC Scam: केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में लिखा कि आप सकारात्मक और सुधारवादी कदम उठाइए, मैं आपको बंगाल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए हमारे निरंतर समर्थन और प्राथमिकता के आधार पर विचार का आश्वासन देता हूं। 
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WB SSC Scam: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कथित एसएससी घोटाले के मद्देनजर लोगों का विश्वास बहाल करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपाय करने के लिए कहा है। केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में लिखा कि आप सकारात्मक और सुधारवादी कदम उठाइए, मैं आपको बंगाल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए हमारे निरंतर समर्थन और प्राथमिकता के आधार पर विचार का आश्वासन देता हूं। 

विज्ञापन

इससे पहले 25 जुलाई को प्रधान ने राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित और सहायता प्राप्त स्कूलों में भर्ती को लेकर कथित अनियमितताओं के संबंध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखने का संकेत दिया था। प्रधान ने उस वक्त कहा था कि मैं केंद्र सरकार की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले पर उनके विचार जानने को कहूंगा।
 

WB SSC Scam: पार्थ चटर्जी पर कसता जा रहा ईडी का शिकंजा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता और राज्य के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को कथित घोटाले के सिलसिले में 24 जुलाई को राज्य में उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी से जुड़े विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करने के बाद गिरफ्तार किया था।

हालांकि, चटर्जी बार-बार आरोपों से इनकार करते रहे हैं और कह रहे हैं कि वह जांच के बाद निर्दोष निकलेंगे। जांच एजेंसी ने पिछले हफ्ते मुखर्जी और उनके सहयोगियों के आवास से करीब 50 करोड़ रुपये नकद और करोड़ों के आभूषण बरामद किए थे।
 
 

WB SSC Scam: टीमएसी सुप्रीमो ने चटर्जी को पार्टी से निकाला

हालांकि, चौतरफा दबाव के बाद घिरी टीमएसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 28 जुलाई को चटर्जी को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था और उनके खिलाफ आरोप लगाए जाने के बाद उन्हें पार्टी के सभी पदों से भी हटाते हुए निलंबित कर दिया था। पार्थ चटर्जी सीएम ममता के करीबी थे।

उन्होंने राज्य सरकार में वाणिज्य और उद्योग विभागों को संभाला और सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स, और सार्वजनिक उद्यम और औद्योगिक पुनर्निर्माण मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। बता दें कि चटर्जी को ईडी ने उनके कोलकाता आवास पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। वहीं, उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी की ईडी हिरासत तीन अगस्त तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें