इन बातों का रखें ख्याल
- जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करने में असफल रहेंगे, उन्हें शारीरिक परीक्षण से स्वतः ही अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
- रिक्तियों की संख्या से लगभग पांच गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए चुना जाएगा।
- परिणाम घोषित होने के 1.5 महीने के भीतर शारीरिक परीक्षण आयोजित किये जाने की संभावना है।
बता दें कि शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए 1,07,079 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें पुरुषों की संख्या 67518, महिलाओं की संख्या 39550; ट्रांसजेंडर की संख्या 11 है। इनमें 485 गृहरक्षक अभ्यर्थी तथा 433 स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित भी शामिल हैं। जबकि इस भर्ती के लिए लगभग 11.95 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। रिक्त पदों से पांच गुना अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। कुल पदों की संख्या 21,391 है।