फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के छात्रों के लिए अंग्रेजी सीखना होगा आसान, सरकार ने निकाला ये तरीका

Mon, 02 Sep 2019 09:52 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आज के समय में अंग्रेजी में बात न करने से लोग जज करना शुरू कर देते हैं। चल रहे माहौल को देखते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि यूपी के सरकारी स्कूलों के छात्रों की इंग्लिश बहुत वीक है इसी समस्या का समाधान ढूंढते हुए सरकार ने एक नया और कुछ अलग तरीका निकाला है। 
विज्ञापन


ऑल इंडिया रेडियो के माध्यम से 2 सितंबर यानी आज से बच्चों का अंग्रेजी का ज्ञान ठीक करने की नई मुहिम शुरू होने जा रही है। बता दें कि बच्चे ये रेडियों सुने, इसके लिए सर्वशिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

इस शो का नाम है आओ अंग्रेजी सीखें हैं। जिससे बच्चे रोचक तरीके से इंग्लिश को समझ सकें और सीख सकें, इसके लिए ये शो यूनीसेफ और लर्निग रीसोर्स, पुणे के सहयोग से तैयार किया गया है। इश बात  की जानकारी विजय किरण दी है।
  • उच्च प्राथमिक स्कूलों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) के कक्षा 7वीं के विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम प्रसारित किया जा रहा है।
  • बता दें यह सुबह 11 से 11.15 बजे तक प्रसारित होगा।
  • 120 कड़ियों का यह कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- दो दिन बाद इन तीन जिलों में लगेगा रोजगार मेला, यूपी के उम्मीदवार यहां दिए गए लिंक से करें ऑनलाइन पंजीकरण

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें