ISRO Young Scientist Programme YUVIKA 2020: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO - Indian Space Research Organisation) ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम (Young Scientist Programme 2020) के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। पुराने शेड्यूल के अनुसार, 24 फरवरी 2020 को आवेदन का आखिरी मौका था। लेकिन अब इसरो ने आवेदन के लिए समय बढ़ा दिया है। इससे पहले भी एक बार तिथि बढ़ चुकी है। अब फिर से तिथि में बदलाव आया है।
अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में इसरो के युवा विज्ञानी कार्यक्रम (Young Scientist Programme - YUVIKA 2020) का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 'चंद्रयान-2 की लैंडिंग के दौरान बंगलुरू में मैंने वहां मौजूद बच्चों में काफी उत्साह देखा। वे सारी रात जागे थे। विज्ञान, तकनीक और नवाचार के प्रति उनकी जिज्ञासा मैं कभी भूल नहीं सकता। युवाओं को विज्ञान से जोड़ने के लिए इसरो की पहल युविका काफी सराहनीय प्रयास है। यह हमारे जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान के लक्ष्य को पूरा करता है।'
पीएम मोदी द्वारा मन की बात में जिक्र किए जाने के बाद इसरो ने एक ट्वीट किया और प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए युविका के लिए आवेदन की तारीख 10 दिन बढ़ाए जाने की सूचना दी। अब तिथि फिर से बढ़कर 2 अप्रैल हो गई है। यानी उम्मीदवार 2 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
क्या है युवा विज्ञानी कार्यक्रम...