फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसरो का फ्री ऑनलाइन कोर्स: नई तकनीकें सीखने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, आठ नवंबर तक करें आवेदन

Sat, 31 Oct 2026 09:36 AM IST
आकाश कुमार मुकेश श्रीवास्तव, करियर सलाहकार

सार

इसरो के IIRS संस्थान द्वारा 9-13 नवंबर 2026 तक 'डेटा साइंस' पर 5 दिवसीय फ्री ऑनलाइन कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लाइव सत्र और सर्टिफिकेट मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार isrolms.iirs.gov.in पर 8 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के देहरादून स्थित भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस) की ओर से डाटा साइंस विषय में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ओवरव्यू ऑफ जियो-कंप्यूटेशन एंड जियो-वेब सर्विसेज नाम का यह कोर्स 9 से 13 नवंबर, 2026 तक चलेगा। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को जियो-कंप्यूटेशन और जियो-वेब सर्विसेज का परिचय देना और इनसे संबंधित विषयों की समझ विकसित करने का अवसर प्रदान करना है।   

विज्ञापन
Trending Videos

तकनीकी क्षेत्रों की समझ बढ़ाएं

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से डाटा साइंस के अंतर्गत जियो-कंप्यूटेशन और जियो-वेब सर्विसेज से जुड़े विषयों का परिचय दिया जाएगा। इन क्षेत्रों में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों को संबंधित अवधारणाओं को समझने का अवसर मिलेगा। पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में ऑनलाइन सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।   

लाइव होंगे सत्र

प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से संचालित होगा। इसमें लाइव और इंटरेक्टिव सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रतिभागी आईआईआईआरएस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के जरिये शामिल हो सकेंगे। प्रत्येक दिन की समय-सारणी इसरो के लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) पर प्रकाशित की जाएगी। इसके अलावा, पंजीकृत प्रतिभागियों को इस प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्डेड वीडियो सत्र और कोर्स से जुड़े दिशानिर्देश व घोषणाएं देखने की सुविधा भी मिलेगी।

महत्वपूर्ण जानकारी
  • कोर्स का नाम : ओवरव्यू ऑफ जियो-कंप्यूटेशन एंड जियो-वेब सर्विसेज   
  • विषय : डाटा साइंस   
  • अवधि : 9 से 13 नवंबर, 2026   
  • पंजीकरण वेबसाइट : isrolms.iirs.gov.in   
  • लाइव सत्र : youtube.com/@iirsoutreachdehradun   

क्विज में भागीदारी जरूरी

कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को एलएमएस पर उपलब्ध दैनिक क्विज में भाग लेना अनिवार्य होगा। प्लेटफॉर्म पर उपस्थिति दर्ज करने और फीडबैक देने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, चर्चा मंचों के जरिये प्रतिभागी अपनी सहभागिता दर्ज कर सकेंगे। प्रशिक्षण के प्रति उनकी सक्रियता का आकलन वीडियो देखने में बिताए गए समय, दैनिक क्विज में भागीदारी, चर्चा मंचों पर सहभागिता और फीडबैक जमा करने के आधार पर किया जाएगा।   

मिलेगा सहभागिता प्रमाण-पत्र

निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले प्रतिभागियों को कोर्स पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इसे इसरो के लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम से सीधे डाउनलोड किया जा सकेगा।   
विज्ञापन

ऐसे होगा पंजीकरण

इस कोर्स में व्यक्तिगत रूप से पंजीकरण करने वाले प्रतिभागियों को स्वतः मंजूरी दी जाएगी। पंजीकरण के बाद उन्हें इसरो के लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम पर लॉगिन करने के लिए यूजरनेम और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इसके माध्यम से वे प्रशिक्षण से जुड़ी सामग्री और अन्य गतिविधियों तक पहुंच सकेंगे। प्रतिभागियों को आवेदन की अंतिम तिथि का ध्यान रखना होगा। इसके लिए आठ नवंबर, 2026 तक पंजीकरण करना जरूरी है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें