फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट दिसंबर 2026: आवेदन की अंतिम तिथि आज, रात इतने बजे तक फॉर्म भरने का मौका; अब तक 9.60 लाख+ पंजीकरण

Sat, 31 Oct 2026 09:16 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। अभ्यर्थी रात 11:50 बजे तक आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। परीक्षा 14 से 21 दिसंबर के बीच आयोजित होगी। एनटीए के अनुसार, शुक्रवार तक 9.60 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकरण करा चुके थे। 7.91 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान भी कर चुके हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) दिसंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 31 अक्तूबर को समाप्त हो रही है। जिन योग्य अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर रात 11:50 बजे तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम समय-सीमा भी आज रात 11:50 बजे तक है।

अब तक 9.60 लाख से अधिक ने किया पंजीकरण

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के माध्यम से 87 विषयों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित की जाएगी। एनटीए के अनुसार, शुक्रवार तक 9.60 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकरण करा चुके थे। इनमें से 7.91 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान भी कर चुके हैं।

यूजीसी नेट दिसंबर 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

एनटीए ने इस परीक्षा का नोटिफिकेशन 8 अक्तूबर को जारी किया था। इसके बाद 16 अक्तूबर को शुद्धिपत्र (Corrigendum) और संशोधित सूचना पुस्तिका जारी की गई।

 
कार्यक्रम तिथि
अधिसूचना जारी 8 अक्तूबर 2026
संशोधित सूचना पुस्तिका जारी 16 अक्तूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 8 अक्तूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2026
आवेदन सुधार विंडो 2 से 4 नवंबर 2026
परीक्षा शहर सूचना पर्ची 23 नवंबर 2026
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि 7 दिसंबर 2026
परीक्षा की तिथियां 14-18 और 21 दिसंबर 2026

 

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आवेदन शुल्क

एनटीए ने अभ्यर्थियों की श्रेणी के अनुसार परीक्षा शुल्क निर्धारित किया है। इसके अतिरिक्त 29 से 31 अक्तूबर के बीच आवेदन करने वालों के लिए 500 रुपये विलंब शुल्क भी निर्धारित किया गया है।

 
श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग (UR) ₹1,150
सामान्य-EWS/OBC-NCL ₹600
SC/ST/PwD/थर्ड जेंडर ₹325
विलंब शुल्क (अतिरिक्त) ₹500

विज्ञापन

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर UGC NET December 2026 Registration लिंक खोलें।
  3. आवश्यक व्यक्तिगत विवरण भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  4. प्राप्त आवेदन विवरण की सहायता से लॉगिन करें।
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और परीक्षा विषय व केंद्र का चयन करें।
  6. निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  8. फॉर्म जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

दिसंबर में इन तारीखों पर होगी यूजीसी नेट परीक्षा

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा का आयोजन 14 से 18 दिसंबर और फिर 21 दिसंबर को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची 23 नवंबर को जारी किए जाने का कार्यक्रम है। वहीं, प्रवेश पत्र 7 दिसंबर को उपलब्ध होने की उम्मीद है। अभ्यर्थियों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा शहर सूचना पर्ची और प्रवेश पत्र अलग-अलग दस्तावेज हैं। परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी के लिए जारी आधिकारिक सूचनाओं को देखते रहें।

परिणाम में अंकों के साथ जारी होगा पर्सेंटाइल स्कोर

16 अक्तूबर को जारी शुद्धिपत्र में परिणाम घोषित करने के प्रारूप में भी बदलाव किया गया है। इसके अनुसार, एनटीए अभ्यर्थियों का परिणाम प्राप्त अंकों (Marks) के साथ पर्सेंटाइल स्कोर (Percentile Score) में भी घोषित करेगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन की अंतिम समय-सीमा समाप्त होने से पहले फॉर्म और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन, परीक्षा कार्यक्रम और अन्य अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर नजर रखें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें