IPU CET परिणाम 2019: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय को जिसे IP विश्वविद्यालय भी कहा जाता है, ने विभिन्न प्रवेश और स्नातक पाठ्यक्रमों (एममपीयू, बीसीए, बीएससी, एमबीए, एमए, एमएड, BHMCT, बीटेक कोर्स) में प्रवेश के लिए आयोजित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ipu.ac.in पर देख सकते हैं या नीचे दिए लिंक की मदद भी ले सकते हैं। चुने गए उम्मीदवारों को अब साक्षात्कार के दौर के लिए उपस्थित होना होगा और उसके बाद ही उनकी प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। बीटेक लेटरल एंट्री के लिए काउंसलिंग का पहला दौर 12 जून, 2019 (बुधवार) से शुरू होगा। IPU ने मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी कोर्स के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
IPU परिणाम 2019: अपने परिणामों को ऐसे करें चेक-
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ipu.ac.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद होमपेज पर, ’सीईटी परिणाम’ से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आपको एक नए पृष्ठ पर भेज दिया जाएगा।
चरण 4: अपने कोर्स का चयन करें व क्लिक करें।
चरण 5: एक पीडीएफ खुल जाएगी, उसमें अपने रोल नंबर की जांच करें।
इस लिंक के माध्यम से करें अपने परिणामों की जांच...