फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPU में 24 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Mon, 15 Jul 2019 05:59 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने पहली बार मास्टर्स ऑफ वोकेशनल प्रोग्राम पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। दाखिले की अंतिम तारीख 24 जुलाई है।

विज्ञापन

इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय द्वारा इस वर्ष मास्टर्स ऑफ वोकेशनल प्रोग्राम के तहत 3 पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इनमें मास्टर्स ऑफ वोकेशनल (ऑटोमोबाइल), मास्टर्स ऑफ वोकेशनल (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट) और मास्टर्स ऑफ वोकेशनल (इंटीरियर डिजाइन) शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों में 25-25 सीटें हैं, जिनमें इंटीरियर डिजाइन के लिए सिर्फ छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। अन्य 2 पाठ्यक्रमों में छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।

आईपी यूनिवर्सिटी द्वारा पहली बार शुरू किए गए इन पाठ्यक्रमों की सुविधा दिल्ली सरकार की उन्नत पॉलिटेक्निक में उपलब्ध होगी, जिनमें गुरुनानक देव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पूसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मीरा बाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आदि शामिल हैं। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ipu.ac.in से ली जा सकती है। खास बात यह है कि इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) नहीं होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई शाम 4 बजे तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें