OTET 2019: ओडिशा टीचर एबिलिटी टेस्ट यानी ओटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आपको बता दें कि उम्मीदवार 26 जुलाई, 2019 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई, 2019 शाम 4 बजे तक निर्धारित की गई है।
ओटेट दो पेपरों के लिए आयोजित हो रहा है। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार दोनों पेपरों में शामिल हो सकते हैं। दोनों पेपरों के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होगा और शुल्क का भुगतान अलग से करना होगा।
जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर ओटीईटी 2018 में उपस्थित होने के लिए जनरेट हुए थे, उन्हें ओटीईटी 2019 में उपस्थित होने के लिए बिना कोई शुल्क दिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। ऐसे उम्मीदवार अपने रोल नंबर के साथ लॉगइन करेंगे। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है या वे भूल गए तो वे परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाएंगे।
OTET 2019 ऑनलाइन आवेदन: सीधा लिंक
OTET 2019 पात्रता मानदंड: सीधा लिंक
परीक्षा में 2 पेपर होंगे। दोनों पेपर ढाई घंटे में पूरा होंगे। यह एक-एक नंबर के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।