सार
IPS BP Jogdand Success Story , IPS BP Jogdand: कहते हैं सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता है। यह कठिन परिश्रम और लगन से ही हासिल की जा सकती है। अगर आपकी इच्छाशक्ति मजबूत है तो मंजिल आपको जरूर मिलती है। आज हम आपको एक ऐसे तेजतर्रार पुलिस अधिकारी के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी दमदार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। ये पुलिस अधिकारी हैं कानपुर जिले के पुलिस कमिश्नर (Kanpur Police Commissioner) आईपीएस भागीरथ पी. जोगदंड।
IPS Success Story,आईपीएस बी.पी. जोगदंड
- फोटो : सोशल मीडिया
IPS BP Jogdand Success Story , IPS BP Jogdand: कहते हैं सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता है। यह कठिन परिश्रम और लगन से ही हासिल की जा सकती है। अगर आपकी इच्छाशक्ति मजबूत है तो मंजिल आपको जरूर मिलती है। आज हम आपको एक ऐसे तेजतर्रार पुलिस अधिकारी के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी दमदार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। ये पुलिस अधिकारी हैं कानपुर जिले के पुलिस कमिश्नर (Kanpur Police Commissioner) आईपीएस भागीरथ पी. जोगदंड।
सीनियर आईपीएस अधिकारी बीपी जोगदंड 1991 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह इस समय कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके पिता जोगदंड पीवी महाराष्ट्र पुलिस में कॉन्स्टेबल थे। लेकिन अफसोसजनक यह रहा कि जब भागीरथ का सेलेक्शन आईपीएस के लिए हुआ तो यह दिन देखने के लिए उनके पिता नहीं थे। IPS भागीरथ का जन्म 28 अक्तूबर1963 को हुआ था। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले हैं।
IPS BP Jogdand educational qualification शैक्षिक योग्यता
आईपीएस बीपी जोगदंड की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग के साथ ही पीजीडीएम ऑपरेशन (PGDM Operation) और एमबीए की डिग्री भी हासिल की है। आईपीएस जोगदंड बताते हैं कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्हें 18000 रुपए की नौकरी मिल गई थी। इसके बाद भी वह सरकारी नौकरी की तैयारी करते रहे और अलग-अलग विभागों की परीक्षाएं देते रहते थे। ऐसे ही वह यूपीएससी की भी तैयारी करते रहे और आखिरकार एक दिन उनका सेलेक्शन आईपीएस के लिए हो भी गया। साल 2023 में उनका रिटायरमेंट होना है। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में पोस्टिंग मिलने से पहले वह अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय उ.प्र. लखनऊ में तैनात थे बीटेक मैकेनिकल, पीजीडीएम, एमबीए तक की शिक्षा उनकी मुंबई व दिल्ली में हुई है। बतौर एसपी, एसएसपी प्रयागराज, अलीगढ़, आगरा, गोरखपुर में वह तैनात रहे।
बर्रा के संजीत हत्याकांड में निभा चुके हैं अहम भूमिका
आईपीएस अफसर बीपी जोगदंड ने बर्रा के चर्चित संजीत हत्याकांड में भी जांच की थी। उन्हें बेहतर कार्यशैली के लिए उन्हें कई पदक मिल चुके हैं। पुलिसिंग के लिए तेज तर्रार माने जाते हैं।