कोर्स में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर उच्च स्थान हासिल करने वाले छात्रों को श्री पुलॉक भट्टाचारजी (वाइस प्रेसीडेंट, बीएसई इंस्टीट्यूट लिमिटेड), मनीशा लखरा (बीएसई कोर्स को-ऑर्डिनेटर) द्वारा सर्टिफिकेट व मेडल प्रदान किया गया। इस मौके पर डॉ मनीष गुप्ता (डीन मैनेजमेंट), डॉ पीपी सिंह (डीन साइंसेंज ऐंड स्टूडेंट वेलफेयर), श्री संतोष कुमार (रजिस्ट्रार), डॉ जीतेन्द्र नाथ श्रीवास्तव (चीफ प्रॉक्टर), और डॉ धीरज गांधी (एचओडी, बीबीए ऐंड बीकॉम) भी थे।
प्रथम सेमेस्टर में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र क्रमशः अनुष्का कपूर, शिवांग अग्रवाल, और अभिषेक सिंह हैं। तृतीय सेमेस्टर में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र क्रमशः आंचल भारद्वाज, ईशा अग्रवाल, और मनवीर सिंह हैं। इस पूरे आयोजन में छात्रों ने उत्साह के साथ बढ़चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन में श्री तरुन गुप्ता, श्री मनमोहन बंसल, शिल्पी दीक्षित, श्वेता, दर्शनील, डॉ शैलेश्वर घोष (एचओडी एमबीए), श्री नितिन सरीन, श्री सौरभ कुमार, डॉ अंग्रीश अग्रवाल, राजीव भंडारी, व अन्य विभागों के अध्यापकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
साथ ही दो अन्य छात्रों अभिषेक सिंह प्रथम वर्ष व शकुन अरोरा द्वितीय वर्ष को सत्र के दौरान सबसे ज्यादा क्लास लेने हेतु बीएसई इंस्टीट्यूट द्वारा सम्मानित किया गया। इन सम्मानों ने छात्रों को अपने कौशल के प्रदर्शन करने का मार्ग भी प्रशस्त किया। हमारा सदैव ये उद्देश्य रहा है कि हमारे छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त करें और अपनी यूनिवर्सिटी व अभिभावकों का नाम रोशन करें। यह समारोह हमारे इसी उद्देश्य की तरफ बढ़ाया गया एक कदम है।
(Advertorial)