भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs - Indian Institute of Technology) में यूजी कोर्सेज (Btech / BE / BArch / BPlanning) में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Advanced 2020) का आयोजन 17 मई 2020 को किया जाएगा। लेकिन इसके लिए अभ्यर्थी अभी से ही तैयारियों में जुटे हैं। अभ्यर्थियों की तैयारी को बेहतर करने के लिए आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) ने मॉक टेस्ट भी जारी कर दिए हैं।
आईआईटी दिल्ली द्वारा जारी मॉक टेस्ट के लिंक्स जेईई एडवांस्ड 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट और मॉक टेस्ट के लिंक आपको इस खबर में आगे दिए जा रहे हैं।
बता दें कि जेईई मेन जनवरी 2020 परीक्षा की आंसर-की जारी की जा चुकी है। अब उसके परिणाम का इंतजार है। इसके बाद अप्रैल में जेईई मेन - 2 का आयोजन किया जाएगा। दोनों में से बेस्ट स्कोर के आधार पर फाइनल मेरिट सूची बनाई जाएगी। इस सूची में तय कटऑफ में आने वाले अभ्यर्थी ही जेईई एडवांस्ड में शामिल हो सकेंगे।
ये भी पढ़ें: सैकड़ों सालों में कैसे बदलता गया दिल्ली का नाम, पहले इस नाम से जानी जाती थी देश की राजधानी
17 मई 2020 को जेईई एडवांस्ड दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक संचालित होगी। वहीं, आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) का आयोजन 12 जून 2020 को होगा।
इस परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद विभिन्न आईआईटी व अन्य केंद्रीय इंजीनियरिंग संस्थानों में सीट आवंटन की प्रक्रिया 17 जून 2020 से शुरू होगी।
JEE advanced mock test 2020: ऐसे करें आवेदन