फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिविंगस्टोन कॉलेज से लौटकर इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के छात्रों में दिखा हर्षोल्लास

Tue, 15 May 2018 02:35 PM IST
Advertorial
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के 7 छात्र बीते दिनों अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए लिविंगस्टोन कॉलेज, नार्थ करोलिना गए थे, जहां उन्होंने पूरी लगन से शिक्षा पूरी की और काफी कुछ नया भी सीखा। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी का नार्थ करोलिना के लिविंगस्टोन कॉलेज के साथ मधुर संबंध है और इन दोनों संस्थानों के बीच में स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम चलता आया है।
विज्ञापन


इस स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इन्वर्टिस के चुनिन्दा योग्य छात्र लिविंगस्टोन कॉलेज में जाकर मुफ्त शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस वर्ष भी इन्वर्टिस के विभिन्न विभागों से 7 छात्रों को जाने का मौका मिला था। जिसमे 5 छात्र बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन के है जिनके नाम – शुभांग अगरवाल, प्रिया अगरवाल,वंशिका सिंह, सूर्यांश शुक्ला, गुरकीरत सिंह,और 2 छात्र बी.टेक. के थे जिनके नाम –चन्दन गुप्ता, सिद्धांत जिंदल हैं। ये छात्र पिछले दिनों लिविंगस्टोन कॉलेज गए थे, जहाँ उनको उच्चत्तम शिक्षा के साथ बाहरी दुनिया का ज्ञान भी मिल गया।  

सफल करियर के लिए किताबी ज्ञान के साथ प्रायोगिक ज्ञान भी आवश्यक है इसी को मद्देनज़र रखते हुए इन्वर्टिस अपने छात्रों को बहार भेजती है और विश्वविद्यालय इसमें सफल भी है। छात्रों का कहना है की वहाँ का अनुभव लेकर वो काफी खुश हैं और साथ ही वहां की संस्कृति भी जानने का मौका मिला। 
विज्ञापन


सभी छात्रों ने अपने अनुभव भी संझा किये जिनमे उन्होंने मुख्यतः यह बताया की उन्होंने अफ्रीकी अमेरिकी संस्कृति की सीख मिली, एक साथ काम करने का हुनर सिखा, स्वतंत्रता से काम करना सीखा, समय पर काम पूरा करना सीखा और बहुत सी नयी चीज़ें सीखी जो उनके भविष्य को उज्जवल बना सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि जितना उन्होंने सोचा था उससे कहीं ज्यादा अच्छा अनुभव रहा और साथ ही इतने कम समय में अधिक सीखने को मिला। वहाँ से लौटकर छात्र काफी खुश दिखे और इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी को भी धन्यवाद दिया क्योंकि हजारों छात्रों में सिर्फ उनका चयन हुआ। इस मौके पर इन्वर्टिस के पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे और कहा कि आने वाले समय में और अधिक छात्रों को भेजने का प्रयास करेंगे जिससे छात्रों को शिक्षा के साथ अनुभव भी प्राप्त हो सके।
विज्ञापन


-Advertorial
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें